चौधरी साहेब को भारत रत्न मिलना गर्व की बात
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री दिवंग्त चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली गांव नूरपुर गुरुवार की सुबह चौधरी साहेब अमर रहे के उद्घोष से गूंज उठी। गांव नूरपुर जनपद हापुड़ का एक गांव है, जहां चौधरी साहेब ने एक साधारण किसान परिवार में जन्म लिया।
मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल, मोहन सिंह, पवन गर्ग, सुयश वशिष्ठ आदि के साथ गुरुवार की सुबह गांव नूरपुर पहुंचे और चौधरी साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि चौधरी साहेब ने सदैव किसान हित को सर्वोपरि रखा और किसान हितों के विरुद्ध न तो कभी झुके और न ही कोई समझौता किया। इसलिए वह किसानों के मसीहा कहलाए। चौधरी साहेब ने किसानों की भलाई के लि जो संघर्ष किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। भारत सरकार ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा करके देश के किसानों का मान, सम्मान बढ़ाया है, जो सभी के लिए गर्व की बात है। भाजपा सांसद व विधायक ने गांव नूरपुर में ग्रामीणों की एक सभा को सम्बोधित किया और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























