👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान वार्ड 12 से जिला पंचायत सदस्य सिमरन चौधरी ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया। सिमरन चौधरी ने जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर पर भेदभाव करने का आरोप लगाया और कहा कि उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं कराई जा रहे जिसके चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद रेखा नागर इस्तीफा स्वीकार किए बगैर ही सभागार से चली गई। सिमरन चौधरी आज जिलाधिकारी से मिलेंगी। बैठक में करीब 19 करोड रुपए का अनुमानित बजट पास हुआ। बुधवार को बोर्ड बैठक में 12 करोड़ के 8 प्रस्ताव पास हुए है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





























