हापुड़(सू0वि0)(ehapurnews.com): आलू उत्पादकों की समस्याओ के निराकरण के उददेश्य से जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने कोल्ड स्टोरेज मालिको और आलू उत्पादक किसानो के साथ शुक्रवार को बैठक की।
जिलाधिकारी ने कहा की सभी कोल्ड स्टोरेज मलिक अपने कोल्ड स्टोर के सामने फ़ायर विभाग का आपातकालीन नम्बर बड़े बड़े शब्दो मे लिखवा ले ,साथ ही कोल्ड स्टोर के कार्मिको के अग्नि सुरक्षा की ट्रेनिंग कराने के लिए अग्निशमन अधिकारी से कहा। उन्होने कहा कि सभी कोल्ड स्टोरेज और उसमे जमा आलू का बीमा कराया जाना है अत: सभी स्टोरेज मालिक और किसान बीमा अवश्य कर ले। बीमा कराना किसानो और कोल्ड स्टोरेज मालिको हित मे ही होगा। साथ ही कोल्ड स्टोर मालिक किसानो को दी जाने वाली पर्ची पर बीमा होने की जानकारी अवश्य अंकित कर दें। उन्होने कहा की आलू कोल्ड …


























