👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की जिला कलेक्ट्रेट पर इलेक्शन कमीशन के निर्देश पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता केंद्र चलाया जा रहा है जहां मतदाताओं को ईवीएम के बारे में बताया जा रहा है। मतदाता किस प्रकार चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं, इसके बारे में उन्हें समझाया जा रहा है। प्रशिक्षण दे रहे राजकुमार ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 25 लोग पहुंच रहे हैं जिन्हें जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान 10 जनवरी से शुरू हुआ है जो कि 29 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि जैसे ही मतदाता वोटिंग के लिए बटन पर क्लिक करेगा तो उसी पार्टी की पर्ची बाहर निकलकर आ जाएगी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























