हापुड से स्मार्ट सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग
हापुड सीमन (ehapurnews.com): मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने गुरुवार को लोकसभा में शून्य काल के अंतर्गत हापुड़ से गाजियाबाद तथा सेक्टर-62, नोएडा तक स्मार्ट सिटी बस सेवा शुरू किए जाने की मांग की ।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हापुड़ से गाजियाबाद तथा सेक्टर-62, नोएडा तक सिटी बस सेवा न होने के कारण इन स्थानों पर जाने वाले छात्रों व दैनिक यात्रियों को अत्यंत असुविधा का सामना करना पड़ता है।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सभापति के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया कि हापुड़ से गाजियाबाद तथा सेक्टर-62, नोएडा तक जाने वाले छात्रों व दैनिक यात्रियों की सुविधा हेतू इन स्थानों के लिए सिटी बस सेवा शुरू करने की कृपा करें।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622






























