हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभागों से जुड़े ठेकेदारों ने जीएसटी जमा नहीं किया है। ऐसे में उन्हें नोटिस जारी किया गया है। जनपद हापुड़ में 850 ठेकेदार पंजीकृत हैं। जिले में निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार जीएसटी चोरी कर राजस्व को चूना लगा रहे हैं। जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, विद्युत विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग समेत अन्य विभागों में हजारों छोटे-बड़े ठेकेदार पंजीकृत हैं लेकिन इनमें से कई ऐसे हैं जो कि जीएसटी जमा नहीं करते। मात्र 850 ठेकेदारों ने ही राज्य कर विभाग में पंजीकरण कराया हुआ है। ऐसे में जीएसटी जमा ना करने वाले 50 ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है जिससे सभी में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065






























