👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी तथा अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नियमों को दरकिनार कर कई टेंडर को छोड़ने के मामले में अब जांच तेज हो गई है। आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी नलकूप व एफटीपी संचालन के टेंडर को लेकर अपर आयुक्त के नेतृत्व में तीन अधिकारियों की टीम जांच कर रही है। विज्ञापन होर्डिंग और पार्किंग के टेंडर में अनियमितता को लेकर भी जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल कई अधिकारी छुट्टियों पर चल रहे हैं जिसकी वजह से जांच में देरी हो रही है। यदि टेंडर में अनियमितता मिलती है तो लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

































