हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलारपुर में बुधवार की शाम को तेज आवाज में गाने चला रहे लोगों से जब आवाज कम करने के लिए कहा गया तो इस दौरान एक गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी कमल के पोते का बुधवार की शाम को कुआं पूजन कार्यक्रम हो रहा था। तेज आवाज में गाने चल रहे थे। तभी गांव के ही कुछ लोगों ने आवाज़ कम करने के लिए कहा तो वह भड़क उठे। इसके बाद ग्रामीणों से डांस करने वालों ने अभद्रता शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद शुरू हो गया। गुस्साए लोगों ने गाड़ी भी तोड़ दी। सूचना पर पुलिस मौके के पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर






























