पिलखुवा: नौ लाख की लागत से बनेंगे 10 यात्री शेड
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यात्रियों को अब गर्मी और बारिश में दिक्कत नहीं होगी। नगर पालिका द्वारा शहर में यात्री शेड बनवाए जा रहे हैं। नौ लाख रुपये से शहर में दस स्थानों पर यात्री शेड बनाए जाएंगे। यह सभी यात्री शेड स्टील और फाइबर के बनेंगे। इनमें लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। नगर पालिका द्वारा हाईवे-9 किनारे डुहरी, चंडी मंदिर, रामलीला मैदान के पास, खेड़ा गेट के पास, मारवाड़ पुलिस चौकी, बस स्टैंड, मोदी नगर बस स्टैंड, जटपुरा रोड, परतापुर चौराहा समेत अन्य 10 जगह चिन्हित की गई हैं। पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने बताया कि सवारियों की सुविधा के लिए 9 लाख की लागत से दस जगह यात्री शेड बनवाए जा रहे हैं। यह कार्य जल्द शुरू होगा।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर






























