हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के 40 से अधिक गांवों में पशुओं में मुहपका, खुरपका बीमारी फैली हुई है जिसकी वजह से 60 पशुओं की अब तक मौत हो चुकी है जिससे पशुपालन विभाग व पशुपालक सकते में है। सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग की टीम ने मंगलवार को काठीखेड़ा पहुंचकर पशुओं की जांच भी की।
आपको बता दें कि कई तरह की बीमारियां पशुओं में फैल रही है। बरसात के दिनों में खुरपका, मुहपका सबसे अधिक फैल रहा है जिसकी चपेट में लगातार पशु आ रहे हैं। सलाई और काठीखेड़ा में बीमारी का सबसे अधिक प्रकोप बताया जा रहा है। इससे पहले पिछले वर्ष लंपी की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत भी हो गई थी। टीकाकरण के बाद यह बीमारी रुक सकी लेकिन अब बीमारियां पशुओं की जान ले रही हैं। गांव सलाई में शोएब, डॉक्टर इकराम, कामिल, अब्बास के पशुओं की मौत हो चुकी है जबकि काठीखेड़ा में अजब सिंह के दो पशुओं को इन बीमारियों ने निगल लिया।
जनपद हापुड़ में खेती की जमीन बेचने हेतु संपर्क करें: 7037903700






























