विद्युत संविदा कर्मी आमरण अनशन पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विद्युत संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बुधवार को हापुड़ में विद्युत संविदा कर्मचारियों ने एक जुटता का परिचय देते हुए अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर आमरण अनशन शुरु कर दिया और चेतावनी दी की मांगे पूरी होने तक संविदा कर्मचारियों का आमरण अनशन और धरना जारी रहेगा। विद्युत संविदा कर्मचारी सुरक्षा उपकरण, वर्दी तथा फंड आदि मांग कर रहे थे।
विद्युत पश्चिमांचल के प्रदेश अध्यक्ष नरेश त्यागी व प्रदेश महामंत्री शिवकुमार गिरि की अगुवाई में बड़ी तादाद में संविदा विद्युत कर्मचारी बुधवार को हापुड़ में अधीक्षण अभियंता दफ्तर पर पहुंचे और मांगों के समर्थन में धरना देकर नारेबाजी की। संविदा कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सुरक्षा उपकरण न होने के कारण उन्हें अपनी जान तक गंवानी पड़ती है औऱ वे गत वर्षों से मांग कर रहे है। जिन्हें जिम्मेदार लोग अनसुना कर रहे है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






























