राशन का चावल हुआ 32 रुपए किलो
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चावल के दामों में निरंतर चल रही तेजी को थामने के लिए केंद्र सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है, परंतु जमाखोर तेजी का बढ़ावा दे रहे है। हापुड़ मंडी में राशन डिपुओं पर मुफ्त मिलने वाले चावल के दाम 32 रुपए किलो बोले जा रहे है।
फरवरी माह में पात्र उपभोक्ताओं को मुफ्त बटने वाला चावल राशन की दुकानों पर पहुंच गया है जिसके वितरण की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। चावल के धंधेबाजों ने जनवरी माह के मुकाबले 4 रुपए किलो ऊंचा भाव यानि कि 32 रुपए प्रति किलो निकाला है। मुफ्त मिलने वाला चावल उपभोक्ता व राशन डीलर बाजार में बेच रहे है। राशन के चावल के धंधेबाजों को गोदाम भरे पड़े है। मुख्य स्टाक पक्काबाग व भगवती गंज में है। यदि प्रशासन सर्च अभियान चलाए तो सारा भेद खुल जाएगा।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483






























