👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली से बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए जा रही सप्त क्रांति एक्सप्रेस पर जनपद हापुड़ में हापुड़ से बृजघाट के बीच शरारती तत्वों ने जलता हुआ कपड़ा फेंक दिया। इस दौरान यात्री में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। लोको पायलट ने बृजघाट से निकलने के बाद उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके पश्चात मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की सभी बोगियों की जांच की गई। उसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। जानकारी मिलने पर गढ़ आरपीएफ चौकी प्रभारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोलर पैनल लगवाना हुआ सस्ता, सब्सिडी व लोन की सुविधा का उठाएं लाभ: 7011060034
























