हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गंगा एक्सप्रेसवे औद्योगिक गतिविधियों को गति देने का नया जरिया बनेगा। शासन ने भूमि अधिग्रहण के लिए 25 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं। यूपीडा ने गढ़ में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे की भूमिका अधिग्रहण शुरू कर दिया है। सोमवार को तीन गांव के 14 किसानों के घर तहसील में बैनामे होने थे लेकिन यह बैनामे हो नहीं पाए। लगभग 200 करोड़ रुपए की लागत कीमत से जिला प्रशासन 118 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करेगा। गढ़ में स्याना रोड के पास 118 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया था। इसमें गांव बाहपुर ढेहरा, चचावली, बहना सदरपुर की जमीन का चयन किया गया था। यहां से गंगा एक्सप्रेसवे पर स्याना रोड के पास उतार चढ़ाव दिया गया है। फिलहाल यहां बेहतर कनेक्टिविटी को देखते हुए यूपीडा ने इस भूमि का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। इसके अलावा मेरठ के बिजौली में भी इस प्रकार का गलियारा बनाया जा रहा है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






























