हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश एटीएस ने भारत की गोपनीय सूचना पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को देने वाले रूस में तैनात कर्मचारी हापुड़ देहात के गांव श्यामपुर निवासी सत्येंद्र सिवाल को गिरफ्तार कर लिया जिसकी गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस व अन्य लोग उसके घर पहुंचना शुरू हुए तो सत्येंद्र के वृद्ध मां-बाप घर का दरवाजा बंद कर कहीं चले गए। सत्येंद्र के घर में अब ताला लगा है। परिजन गांव छोड़कर कहीं बाहर चले गए हैं। वहीं ग्रामीण भी सकते में है जिन्हें विश्वास नहीं हो रहा। ग्रामीणों का कहना है कि सत्येंद्र सिवाल का स्वभाव काफी अच्छा था जिससे ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती।
आपको बता दें कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला जासूस ने फर्जी नाम और पता बताकर भारतीय दूतावास के कर्मचारी सत्येंद्र को हनी ट्रैप में फंसा लिया था। सत्येंद्र सिवाल 2011 में क्लर्क के पद पर विदेश मंत्रालय में भर्ती हुआ था जिसे 2016 में भारत सरकार की ओर से तीन देशों में भेजा गया था। 2011 में सत्येंद्र की तैनाती रूस स्थित भारतीय दूतावास में हुई। सत्येंद्र सिवाल भारतीय दूतावास में बतौर आईबीएसए यानी इंडिया बेस्ट सिक्योरिटी असिस्टेंट के पद पर तैनात हुआ था जो कि रूस के मास्को में ड्यूटी पर था और कभी-कभी हापुड़ आता था। सूत्रों ने बताया कि आईएसआई की महिला जासूस ने जाल बिछाया और फेसबुक पर सत्येंद्र को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। महिला जासूस ने अपना नाम पूजा बताया और कहा कि वह एक रिसर्चर है जिसे कुछ जानकारियां चाहिए। कुछ माह तक दोनों के बीच बातचीत फेसबुक के मैसेंजर के जरिए होती रही। इसके बाद महिला ने सतेंद्र से रिसर्च के बहाने भारतीय सेना, रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय समेत कई तरह की जानकारियां मांगी। सत्येंद्र को इस काम के लिए रकम देने के लिए भी कहा गया। सत्येंद्र महिला जासूस की बातों में आ गया और उसने आईएसआई की महिला एजेंट को जानकारियां साझा की। सबसे चिंता की बात यह है कि हनी ट्रैप में फंसा कर आईएसआई ने विदेश ट्रेनिंग पर जाने वाले सैन्य अधिकारियों का डाटा भी हासिल कर लिया जिनकी सुरक्षा से लेकर तमाम तरह के खतरे बने हुए हैं। जब सत्येंद्र को गिरफ्तार किया गया तो शुरुआत में वह करता रहा लेकिन बाद में आरोपी के मोबाइल फोन को सॉफ्टवेयर के माध्यम से रिकवर किया गया तो जांच पड़ताल में कई सैन्य दस्तावेज बरामद हुए तो सत्येंद्र ने सारी कहानी बतानी शुरू की। सत्येंद्र के घर श्यामपुर में रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि वह बेहद अचंभे में है। आरोपी के घर लगातार पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी पहुंच रहे हैं। अब परिजन घर छोड़कर कहीं चले गए हैं।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






























