भाजपा का लोकसभा चुनाव दफ्तर खुला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभी तक न तो लोकसभा चुनाव की घोषणा हुई है और न ही भाजपा ने कोई प्रत्याशी घोषित किया है, परंतु मेरठ-हापुड़ संसदीय क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का मेरठ में शुभांरभ करके भाजपा ने यह संदेश दे दिया है कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटों पर फतह करने की तैयारियां शुरु कर दी है।
रविवार को मेरठ में भाजपा के संसदीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने फीता काट कर तथा हवन में आहुतियां डालकर किया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा लक्ष्य 400 सीटों से अधिक जीतना है जिसकी तैयारियां चल रही है। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल, जिला पंचायत हापुड़ की चेयरमैन रेखा नागर तथा मेरठ भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बता दें कि भाजपा ने मेरठ-हापुड़ संसदीय सीट से अभी तक कोई अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, जो आगामी लोकसभा के लिए मेरठ हापुड़ सीट से भाजपा का प्रत्याशी होगा। इस दौड़ में तीन बार के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विनीत अग्रवाल शारदा, सुनील भराला, संगीत सोम व संजीव गोयल सिक्का भाजपा से टिकट चाहने वालों की दौड़ में शामिल है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर






























