👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सिद्धार्थ होटल के बाहर से एक पत्रकार की स्कूटी बीती रात चोरी हो गई। स्कूटी चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
आपको बता दें कि हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित सिद्धार्थ होटल के बाहर खड़ी एक स्कूटी को संदिग्ध व्यक्ति ने शनिवार की रात करीब 12:15 बजे चुरा लिया। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पत्रकार जब नीचे पहुंचा तो स्कूटी गायब देख उसके होश उड़ गए जिसके बाद उसने सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो एक युवक स्कूटी चोरी करते हुए नजर आया जिसने मामले में पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर






























