हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर लोधी की ग्राम प्रधान ने गांव में संचालित स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष और सचिव पर पूर्व ग्राम सचिव के माध्यम से गलती से डाले गए 56000 रुपए का गबन करने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
ग्राम प्रधान संजय कुमार ने तहसील में उल्लेख किया है कि पूर्व पंचायत सचिव द्वारा गांव में संचालित स्वयं सहायता समूह के एक बैंक खाते में पंचायत राज वित्त के खाते से 56000 भूलवश डाल दिए गए थे। इसके बाद संबंधित समूह की अध्यक्ष और सचिव से ग्राम पंचायत के रूपयों को वापस करने के लिए कहा गया लेकिन धनराशि अभी तक वापस नहीं हुई है। ऐसे में ग्राम प्रधान ने समूह के अध्यक्ष और सचिव पर सरकारी धनराशि के गबन का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103























