हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश एटीएस ने हापुड़ के रहने वाले पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले एजेंट को रूस स्थित भारतीय दूतावास मास्को से गिरफ्तार किया है जिसे लाकर यूपी एटीएस ने मेरठ में पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने सब कुछ उगल दिया और अपना अपराध स्वीकार किया। गिरफ्तार किया गया आरोपी सतेंद्र सिवाल पुत्र जयवीर सिंह निवासी गांव शाहमहीउद्दीनपुर थाना हापुड़ देहात जनपद हापुड़ है जो कि विदेश मंत्रालय भारत सरकार में एमटीएस यानी मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर नियुक्त है। गिरफ्तार किया गया आईएसआई एजेंट वर्तमान में मास्को रूस स्थित भारतीय दूतावास में कार्यरत है।
एटीएस उत्तर प्रदेश को विभिन्न गोपनीय सूत्रों द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के हैंडलर द्वारा भारत की गोपनीय सूचनाएं हासिल की जा रही है जिसके बाद एटीएस ने जांच शुरू की और एजेंट सतेंद्र सिवाल निवासी हापुड़ को पकड़ लिया। एटीएस ने यह कार्रवाई इलेक्ट्रॉनिक एवं भौतिक सर्विलांस के माध्यम से साक्ष्य संकलन कर की है। गिरफ्तार किया गया आईएसआई एजेंट वर्ष 2021 से मोस्को, रुस स्थित भारतीय दूतावास में आईबीएसए इंडिया बेस्ड सिक्योरिटी असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है जिसे मेरठ में लाकर पूछताछ की गई और उसने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी से दो मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक पहचान पत्र, 600 नकद बरामद हुए हैं।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540





























