हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तहसील में तैनात एक लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया है. लेखपाल योगेंद्र को कार्य में लापरवाही बरतने के चलते सस्पेंड किया गया है। आपको बता दें कि यह वही लेखपाल है जिसके निजी सहायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें निजी सहायक 500 रुपए की रिश्वत ले रहा था।
जनवरी के महीने में गढ़ तहसील में तैनात लेखपाल योगेंद्र के निजी सहायक का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था जिसमें वह सुविधा शुल्क के नाम पर 500 रुपए की रिश्वत ले रहा था। बताया जा रहा है कि सिंभावली के रहने वाले नीरज शर्मा ने रिश्वत मांगने के मामले में विभिन्न अधिकारियों को लेखपाल के खिलाफ ज्ञापन दिया था जिसमें उल्लेख किया था कि उनके बेटे का ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर वसूली की गई थी। वहीं गढ़ के गांव हिम्मतपुर में ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त करने के लिए रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी लेखपाल योगेंद्र को दी गई थी जिसमें उसने लापरवाही बरती। लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि निजी सहायक पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर






























