👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी ब्रजघाट की रहने वाली एक महिला से कुछ लोग व सभासद परेशान हैं जिन्होंने महिला की शिकायत की है। आरोप है कि महिला एक शातिर प्रवृत्ति की महिला है जो आय दिन ब्रजघाट में रहने वाले किसी न किसी व्यक्ति को परेशान करती रहती है और चौकी व महिला आयोग में ले जाने की धमकी देती है। महिला अपने बेटे व नन्द को पुलिस अधिकारी बताती है और फैसले के नाम पर पैसे की वसूली करती है। अब तक लगभग 15-20 लोगों के साथ यह परेशान कर चुकी है जिससे लोगों में भय बना हुआ है। इससे पहले पुलिस से भी शिकायत की जा चुकी है। फिलहाल गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की सभासद लक्ष्मी यादव, अरुण गौड़ सभासद आदि ने सीएम को शिकायती पत्र भेजा है।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093






























