हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ मलखान सिंह के दिशा-निर्देशन में छाया शर्मा अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ एवं विश्वनाथ प्रताप, प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड, हापुड़ द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार को पैन इंडिया कैम्पेन 2024 के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसे निरुद्ध बंदियों को चिन्हित करते हुए, जो घटना के समय किशोर / अपचारी थे कि प्रगति रिपोर्ट के संबंध में जिला कारागार डासना गाजियाबाद का निरीक्षण किया गया।
पैन इंडिया कैम्पेन 2024 के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कारागार डासना गाजियाबाद में निरुद्ध बंदियों को जागरुक करने हेतु भी एक विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों को छाया शर्मा अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा पैन पैन इंडिया कैम्पेन- 2024 के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया एवं इसका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।
विश्वनाथ प्रताप प्रधान न्यायाधीश, किशोर न्याय बोर्ड हापुड़ द्वारा जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों को पैन इंडिया कैम्पेन 2024 के अन्तर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रम के बारे में जागरुक किया तथा इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान, जिला कारागार डासना गाजियाबाद के जेलर के.के. दीक्षित, डीप्टी जेलर विजय गौतम, डिप्टी जेलर संजय साही उपस्थित रहे एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की ओर से पैनल अधिवक्ता संजय सिंह, रवि सैनी, अभिलाष कुमार, सौरभ गाँड व पराविधिक स्वयंसेवक तुलसी शर्मा, मनमीत हांडा उपस्थित रहे।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर






























