हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने का आरोपी डॉक्टर जुनैद अनवर की अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र को न्यायालय सत्र न्यायाधीश हापुड़ ने निरस्त कर दिया है जिससे फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले आरोपी की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं जो यहां वहां भाग रहा है।
ज्ञात हो कि पिलखुवा पुलिस ने हापुड़ निवासी मोहित बंसल की मां चित्रा देवी के इलाज के लिए 32,000 रुपए लेकर फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले आरोपी डॉक्टर जुनैद अनवर पुत्र अनवर जमाल युसूफ निवासी त्रिलोकीपुर, बुलंदशहर रोड हापुड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468 व 471 में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी का न्यायालय सत्र न्यायाधीश हापुड़ में अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुआ जिसे न्यायालय ने निरस्त कर दिया है।
सोलर पैनल लगवाना हुआ सस्ता, सब्सिडी व लोन की सुविधा का उठाएं लाभ: 7011060034






























