हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर ततारपुर चौकी से 10 कदमों की दूरी पर स्थित कैटल फीड की दुकान से अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
केशव कैटल फीड के संचालक केशव अग्रवाल पुत्र नीरज कुमार ने बताया कि उनकी देहात थाने के पीछे और ततारपुर चौकी से चंद कदमों की दूरी पर कैटल फीड की दुकान है। शुक्रवार की देर रात चोर छत पर लगा जाल काट कर अंदर दाखिल हुए और लोहे का दरवाजा तोड़ते हुए दुकान में घुस गए जहां से उन्होंने छह तेल के टिन, गले से 6000 रुपए चोरी कर लिए और फरार हो गए। शनिवार को दुकान का संचालक जब दुकान पर पहुंचा तो हालत देखकर वह चौक गया जिसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि चोर 5 साल में 10 बार चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं जिससे दुकानदार में काफी नाराजगी है।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093





























