हत्या की सजा काट रहे जनपद निवासी कैदी की उपचार के दौरान मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के गांव खेड़ा निवासी हरिचंद दत्त एक हत्या के मामले में 2019 से डासना जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था जिसकी तबीयत अचानक जेल में बिगड़ गई जिसके बाद उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के गांव परतापुर में कई वर्ष पहले एक व्यक्ति की हत्या हुई थी जिसके आरोप में खेड़ा निवासी हरि चंद दत्त एवं उसके बेटे दीपक को वर्ष 2019 में न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। तभी से वह जेल में बंद था। छह दिन पहले हरिचंद दत्त की तबीयत अचानक बिगड़ी जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811


























