शकुंतला हत्याकांड: सिर में गोली लगने की वजह से हुई थी मौत










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की मोहन नगर कॉलोनी में वृद्ध महिला शकुंतला की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि शकुंतला की मौत सिर में गोली लगने की वजह से हुई थी। पुलिस ने मामले में मृतकका की हत्या के आरोपी पुत्र विनोद को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मोहन नगर कॉलोनी की गली संख्या 3 स्थित मकान में 30 जनवरी की देर शाम वृद्ध महिला शकुंतला का शव लहूलुहान अवस्था में मिला था। मकान का बाहर से ताला लगा हुआ था। पड़ोसियों ने जंगले से महिला का शव सोफे पर पड़ा देखा था। इसके बाद उन्होंने मृतका की जोहरीपुर गोकलपुरी दिल्ली निवासी पुत्री अनीता को अवगत कराया। अनीता तुरंत मौके पर पहुंची तब तक पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हो चुकी थी। मृतक का का इकलौता बेटा विनोद मौके से गायब था जबकि बाहर से ताला लगा हुआ था। ऐसे में मृतका के दामाद ने महिला के पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। वहीं शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई जिसमें महिला के सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर








Related Posts

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…

Read more

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

🔊 Listen to this

Read more

You Missed

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

हज यात्रियों के लिए खास खबर

हज यात्रियों के लिए खास खबर

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल
error: Content is protected !!