हापुड़: पक्का बाग स्थित श्री राम लक्ष्मण मंदिर में भव्य संकीर्तन का आयोजन










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री राम मंदिर के भव्य उद्घाटन समारोह के उपलक्ष में हापुड़ के पक्का बाग में स्थित श्री राम लक्ष्मण मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां भगवान का गुणगान कर सभी ने आस्था का परिचय दिया। भजनों पर भक्त जमकर झूमे, छप्पन भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरित किया। भक्ति का रंग देखकर ऐसा लगा कि मानो सभी भक्तजन दीपोत्सव मना रहे हैं। समस्त पक्का बाग निवासीगण द्वारा इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां श्री बालाजी जनकल्याण मंडल ने संकीर्तन के माध्यम से आस्था की खुशबू को चारों ओर फैला दिया।
ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार किया। फूलों की खुशबू से माहौल सुगंधित हो गया। मंदिर को गब्बारे, लाइटिंग, फूलों से सजाया गया। भगवान का गुणगान करने पहुंचे भक्तजन खुद को नृत्य करने से रोक ना सके। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया। महिला-पुरुष, बच्चे-बड़े सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भव्य संकीर्तन में शामिल हुए। जय श्री राम के उद्घोष से इलाका गूंज उठा। संकीर्तन के पश्चात भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। इस अवसर पर लोकेश अग्रवाल, अनुज गर्ग, दीपांक अग्रवाल आदि भक्त जन शामिल हुए।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264








  • Related Posts

    जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

    🔊 Listen to this जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में ‘गुणवत्तापूर्ण शिक्षा’ (Quality Education) पर आयोजित…

    Read more

    अधिकारीगण अपने -अपने पटलों के कार्यों का साप्ताहिक निरीक्षण व जांच अवश्य करें: मण्डलायुक्त

    🔊 Listen to this अधिकारीगण अपने -अपने पटलों के कार्यों का साप्ताहिक निरीक्षण व जांच अवश्य करें: मण्डलायुक्तहापुड़,सूवि(ehapurnews.com):मेरठ मण्डलायुक्त श्री भानू चंद्र गोस्वामी आई0ए0एस0 द्वारा कलेक्ट्रेट हापुड़ के सभी पटल…

    Read more

    You Missed

    जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

    जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

    अधिकारीगण अपने -अपने पटलों के कार्यों का साप्ताहिक निरीक्षण व जांच अवश्य करें: मण्डलायुक्त

    अधिकारीगण अपने -अपने पटलों के कार्यों का साप्ताहिक निरीक्षण व जांच अवश्य करें: मण्डलायुक्त

    भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित दल

    भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित दल

    खुद को गोली लगवाने की घटना के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा

    खुद को गोली लगवाने की घटना के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा

    छात्र-छात्राओ को साइबर अपराध पर जागरूक किया

    छात्र-छात्राओ को साइबर अपराध पर जागरूक किया

    विधायक ने मांगी स्वास्थ्य सेवाओ मे वृध्दि

    विधायक ने मांगी स्वास्थ्य सेवाओ मे वृध्दि
    error: Content is protected !!