15 साल बाद हिस्ट्रीशीटर पुलिस के हत्थे चढ़ा
हापुड सीमन (ehapurnews.com): धौलाना पुलिस ने एक ऐसे हिस्ट्रीशीटर को खोज निकाला जो पिछले 15 साल से लापता था।आरोपी राजस्थान के सीकर में नाम बदल कर छिपा था।पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद में हिस्ट्रीशीटर व शातिर अभियुक्तों की निगरानी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने करीब 15 वर्षों से लापता चल रहे हिस्ट्रीशीटर अपराधी को तस्दीक कर धर दबोचा।आरोपी गांव पिपलैडा का शाहिद है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314


























