हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राज्य मंत्री श्रम कल्याण उत्तर प्रदेश सरकार पंडित सुनील भराला रविवार को हापुर पहुंचे जहां उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा जन जागरण यात्रा निकाली इस अवसर पर क्षेत्र भक्ति के रंग में रंग गया मेरठ से हापुड़ पहुंचीं यात्रा का सभी ने जोरदार स्वागत किया। जन जागरण यात्रा में सैंकड़ों गाडियों का काफिला हापुड़ पहुंचा। जन जागरण यात्रा में सुंदर- सुंदर झांकियां भी थी। हापुड़ के रेलवे रोड़, पक्का बाग, तहसील चौपला सहित हापुड़ के मुख्य मार्गो में जन जागरण यात्रा निकाली गई। हापुड़ में जगह-जगह जन जागरण यात्रा पर फूल वर्षा कर स्वागत किया गया और लोगों ने जन जागरण यात्रा में जय श्री राम के उद्घोष से क्षेत्र भक्ति के रंग में रंग गया। परशुराम स्वाभिमान सेना जिलाध्यक्ष पंडित आयुष शर्मा ने बताया कि रथ यात्रा का राम भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।

























