भगवान राम के रथ का जगह-जगह हुआ स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अयोध्या में मर्यादा भगवान पुरुषोत्तम राम की प्रतिष्ठा पर सोमवार को हापुड़ में राम भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिला। जनपद हापुड़ के गली मोहल्ले जय श्री राम के उद्घोष से गूंज पड़े। हापुड़ के मंदिरों पर विशेष रोशनी की गई तथा फूलों से सजाया गया और जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया।
हापुड़ के गांव अच्छेजा में स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर से एडवोकेट पुलकित अग्रवाल व मोहित गोयल अन्य साथियों के साथ भगवान राम दरबार वास श्री हनुमान जी की मूर्तियों को लेकर जय श्री राम के उद्घोष के साथ लेकर चले और फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजमान किया। भगवान राम की आरती वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश सीमन, भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, भाजपा नेत्री अलका नीम आदि ने संपन्न कराई। पूरा वातावरण जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। भगवान राम का रथ जी भी मार्ग से गुजर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगर भ्रमण के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान के विग्रह को श्री बालाजी धाम मंदिर में विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। भगवान राम के रथ के आगे लक्ष्मण मैदा वालों के सहयोग से हवन कुंड चल रहा था जिसमें श्रद्धालु आहुतियां डालकर सहर की कामना कर रहे थे। श्री बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर यशवर्धनाचार्य जी वह संस्थापक अशोक आचार्य ने अतिथियों को पटका व चित्र भेंट कर स्वागत किया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606


























