तीन बाइक सीज़, 20 के चालान, कुल 27 पर कसा शिकंजा










हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने रविवार को कुचेसर चौपला पहुंचकर फ्लाई ओवर के नीचे चेकिंग अभियान चलाया। इस जबरदस्त चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक वाहनों पर शिकंजा कसा। पुलिस ने एक बुलेट तथा दो बाइकों को सीज़ कर दिया। 20 वाहनों के चालान काटे और चार वाहनों पर लगी ब्लैक फिल्म को उतरवाया। कुल 27 वाहनों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष बालियान, दरोगा भानु , दरोगा अश्विनी ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में जबर्दस्त अभियान चलाया जहां पुलिस ने 27 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नियमों का पालन करने की चेतावनी दी। पुलिस ने 20 वाहनों के चालान किए और जुर्माना वसूला। वहीं तीन दो पहिया वाहनों को जब्त कर लिया जबकि चार गाड़ियों से ब्लैक फिल्म को उतरवाया। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

क्रैश कोर्स के लिए सम्पर्क करें: 7351945695








  • Related Posts

    हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

    Read more

    हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर एक दिन पूर्व हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी…

    Read more

    You Missed

    हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

    हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

    हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

    हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

    पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

    पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

    मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

    मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

    घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

    घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

    डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

    डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
    error: Content is protected !!