👁 0 views Views
Photo Library
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में अवैध खनन चल रहा है। अंधाधुन मिट्टी खनन से धरती बांझ हो रही है और मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी प्रभावित हो रही है। यह खनन माफिया खनन अधिकारियों से बचने के लिए अपना मुखबिर तंत्र बिछाते हैं जो कि अधिकारियों व सरकारी गाड़ियों पर निगाह रखते हैं। मुखबिरों का कार्य है कि वह पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पर निगाह रखते हैं। यदि कोई अधिकारी आता हुआ दिखता है तो वह इसकी सूचना तुरंत खनन माफियाओं को देते हैं जिससे वह मौके से भाग खड़े होते हैं। खनन माफिया इन मुखबिर तंत्र को एक-डेढ़ किलोमीटर पहले तैनात करते हैं जिससे अधिकारियों से आंख मिचौली का खेल खेल सकें।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर






























