👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वेठ के पास नहर की पटरी पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे चालक की मौत हो गई। चालक की पहचान गांव सहसपुर निवासी संजय के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार संजय गुरुवार की रात सिंभावली शुगर मिल में गन्ना डालकर वापस गांव लौट रहा था। जैसे ही वह वैठ के पास नहर पटरी पर पहुंचा तो ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क हादसा इतना भयानक था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























