हापुड सीमन (ehapurnews.com): बैंकों को चूना लगाने वाला इन दिनों घर बंद कर अपने परिवारजनों के साथ फरार हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस यहां-वहां दबिश दे रही है। वहीं बैंकों ने भी मकान के बाहर नोटिस चस्पा कर दिए हैं। पॉश कॉलोनी में रहने वाले आरोपी ने अपने मकान पर एक्सिस बैंक के द्वारा लोन लिया जिसके बाद उसने फर्जी कागजात तैयार कर मकान को गिरवी रख चेन्नई की एक कंपनी से डेढ़ करोड़ से अधिक का लोन ले लिया। लोन लेने के बाद धोखाधड़ी कर वह चंपत हो गया। फिलहाल बैंकों ने कोठी के बाहर बड़े-बड़े बैनर चस्पा कर दिए हैं।
यह है मामला:
तमिलनाडु के चेन्नई स्थित कंपनी से धोखाधड़ी कर मकान को गिरवी रखकर आरोपियों ने डेढ़ करोड़ रुपए का लोन ले लिया जबकि हापुड़ के आलोक कॉलोनी स्थित मकान पर पहले से ही एक्सिस बैंक का लोन चल रहा है। संपत्ति से जुड़े कागजात एक्सिस बैंक में गिरवी है जबकि आरोपियों ने फर्जी कागजात तैयार कर एक फर्जी ईमेल आईडी से चेन्नई की कंपनी को कागज़ात भिजवा दिए। पैसे भेजने के बाद कंपनी ने जब मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि असली कागजात एक्सिस बैंक में ही मॉर्गेज हैं।
इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज:
हापुड़ कोतवाली पुलिस ने फूलरटोन इंडिया क्रेडिट कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधि पुनीत जोगिया की तहरीर पर हापुड़ के मोहल्ला आलोक कॉलोनी निवासी प्रफुल्ल कुमार पुत्र अनिल कुमार, सुरभि अग्रवाल पत्नी प्रफुल्ल कुमार, अनिल कुमार पुत्र वेद प्रकाश, मृदुल रानी पत्नी अनिल कुमार, मेसर्स मेटेलोन मार्केटिंग तथा चार-पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 323, 420, 467, 468 टाटा 471 में मुकदमा दर्ज किया है।
नोटिस चस्पा किए:
धोखाधड़ी करने वाले आरोपी फरार हैं। कोठी पर ताला लगा हुआ है। ऐसे में बैंकों ने मकानों के बाहर नोटिस चस्पा कर दिए हैं।

























