पांच सौ वर्ष बाद होगा भारतवासियों का स्वप्न पूर्ण, होंगे रामलला के दर्शन
हापुड सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संजीव सिक्का ने शुक्रवार को मेरठ हापुड़-लोकसभा क्षेत्र की हापुड़ विधानसभा के ग्राम लुखराडा में दिग्विजय शर्मा के आवास पर किसान चौपाल को सम्बोधित किया। उन्होंने सभी ग्राम वासियों से निवेदन किया कि आने वाली 22 जनवरी एक ऐतिहासिक दिन है 500 वर्ष बाद रामलला महल में विराजमान होने जा रहे हैं और इस दिन को हमे ऐतिहासिक बनाना है। इसके लिएआने वाली 22 जनवरी को होने जा रहे अयोध्या मे प्रभु श्री राम जी की प्राण-प्रतिष्ठा पर घर घर दीपक जलाकर पटाखे छोड़कर उत्सव मनाये। पूरे देश में 22 को दिवाली जैसा माहौल होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत के संकल्प की परिकल्पना आज धीरे धीरे अपना स्वरूप ले रही है। इस अवसर पर कैलाश चंद गंगा शरण शर्मा राम अवतार शर्मा प्रमोद देवेंद्र कुमार लोकेंद्र फौजी वीर सिंह लोधी राजीव चौधरी राहुल शर्मा आदि रहे।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811






























