हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कृषि विज्ञान केन्द्र, बाबूगढ़, हापुड़ एवं आई.सी.आर.ओ. के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को अमृत प्रशिक्षु ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. पी.के. सिंह, निदेशक प्रसार, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एंव प्रौ॰वि॰वि॰ मेरठ द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
डॉ. पी.के. सिंह, निदेशक प्रसार ने अध्यक्षीय भाषण दिया और कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी और प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दीं। डॉ. राजीव रंजन, निदेशक, आईसीआरओ, नई दिल्ली कार्यक्रम में ऑन लाइन मोड में जुडकर पिछले वर्षों में आईसीआरओ की गतिविधियों, उद्देश्यों, अपेक्षाओं और इंटर्नशिप कार्यक्रम और छात्रों द्वारा किसानों से एकत्र किए जाने वाले डेटा के मूल्य के बारे में प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। डॉ. अरविन्द कुमार, प्रभारी अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र, बाबूगढ, हापुड ने कृषि विज्ञान केन्द्र के उद्देश्य व कार्य प्रणाली से छात्रों को अवगत कराया।
डॉ. नीलम कुमारी, पीआई अमृत प्रशिक्षु कार्यक्रम ने ओरिएंटेशन कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने इंटर्नशिप कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा की जाने वाली चरणबद्ध गतिविधियों के बारे में भी बताया। वह डेटा संग्रह की तकनीक और विधि भी सिखाईं। विशेष रूप से बेस-लाइन सर्वेक्षण, नैदानिक सर्वेक्षण और मौजूदा कृषि प्रणाली की समस्या की पहचान और संसाधनों के लक्षण वर्णन के सर्वेक्षण के अन्य प्रासंगिक मॉड्यूल के माध्यम से प्राथमिक डेटा संग्रह कर सकते है। डॉ. वीरेन्द्र पाल गंगवार, सह-पीआई/एसएमएस (बागवानी) ने जिले के वर्तमान कृषि परिदृश्य, फसल विविधीकरण और बागवानी फसलों में कटाई के बाद के प्रबंधन पर व्याख्यान दिया।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483






























