👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार को धूप नहीं निकलने से लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री तो अधिकतम तापमान 14 डिग्री के आसपास बना रहा जिसकी वजह से क्षेत्र वासियों को सर्दी का सामना करना पड़ा। हापुड़, बाबूगढ़, सिंभावली, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुवा आदि क्षेत्रों में सर्द हवाओं की वजह से लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी का सामना करना पड़ा। हालांकि गुरुवार को सूर्य देवता ने दर्शन दिए जिसकी वजह से दोपहर के समय लोगों ने धूप सेकी। हालांकि शुक्रवार को सूर्य देव के दर्शन न होने से लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा। संभावना है कि शनिवार को भी इसी तरह का तापमान बना रहेगा।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622






























