हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने अधिक किराया वसूलने के विरोध पर यात्री के साथ निजी बस में हुई मार पिटाई के मामले में एडीजी के आदेश पर कार्रवाई की है और मामले में मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि बस को पुलिस ने सीज कर दिया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली लखनऊ हाईवे पर कुछ दिन बुधवार की दोपहर को सिंभावली से हापुड़ के लिए शुभम अपने साथी मधुर मिश्रा के साथ निजी बस से हापुड़ के लिए जा रहा था। गांव सिखेड़ा में पहुंचने पर निजी बस के कंडक्टर ने निर्धारित से अधिक किराया मांगा जिसका विरोध करने पर उन्होंने यात्रियों के साथ मारपीटाई की और शुभम व मधुर मिश्रा को बस से उतार दिया। इसके बाद पूर्व आईएएस अमिताभ ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एडीजी मेरठ जोन को ट्वीट कर मामले में कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एडीजी जोन मेरठ ने संज्ञान लेते हुए तुरंत सिंभावली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और बस को भी सीज कर दिया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606






























