हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक के गांव हिम्मतपुर में ग्रामीण इन दिनों बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आने जाने के लिए लोगों को काफी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है। मुख्य रास्ते पर जल भराव की समस्या से लोग काफी ज्यादा परेशान है। अक्सर लोग यहां गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इसका मुख्य कारण तालाब पर अवैध कब्जा बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया लेकिन अधिकारी और सरकारी कर्मचारी खानापूर्ति करने के बाद वापस लौट जाते हैं। कोई भी उनकी समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं है। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विकास कार्य नहीं हो रहे। यहां अक्सर पानी भरा रहता है। तालाब के रास्ते पर अवैध अतिक्रमण और कब्जे की वजह से यह स्थिति पैदा हुई है। ऐसे में तालाब से अवैध कब्जे को हटाया जाए। इसके बाद लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811






























