हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित गांव गोयना में गुरुवार की सुबह बंद मकान में रखी वाशिंग मशीन में अचानक आग लग गई। घर से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने परिजनों को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक वाशिंग मशीन जलकर राख हो चुकी थी। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी को चोट नहीं आई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
जानकारी के अनुसार गांव गोयना निवासी सोनवीर किसी काम से बाहर गई हुई थी। घर में एक वॉशिंग मशीन रखी हुई थी जिसने किन्हीं कारणों से अचानक आग पकड़ ली? देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसी बीच मकान से धुआं उठने लगा। पड़ोसियों में हड़कंप मच गया जिन्होंने तुरंत सोनवीर को मामले की जानकारी दी। सोनवीर घर पर पहुंची तो घर का ताला खोलते ही धुआं बाहर आने लगा। लोगों ने साहस का परिचय देते हुए आग पर काबू पाया और राहत की सांस ली। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान लगभग 20 हजार रुपए का नुकसान हो गया।
जनपद हापुड़ में खेती की जमीन बेचने हेतु संपर्क करें: 7037903700


























