👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर के पास दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सड़क पार कर रही है एक महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के महिला का अंतिम संस्कार करा दिया है। परिवार में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार सिंभावली क्षेत्र के गांव के मोहल्ला सैनी निवासी 55 वर्षीय रामवती बुधवार की दोपहर गांव के बाहर से होकर गुजर रहे हाईवे पर सड़क पार कर रही थी। तभी वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल होने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के परिजनों ने मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540






























