हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर स्थित मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले एक युवक का आरोप है कि मोहल्ले के ही दो युवकों ने उसके छोटे भाई को दुबई भेज दिया जहां उसके कागजात छीन कर रख लिए और अब 25 लाख रुपए की रंगदारी मांग रहे हैं। पैसे ना देने पर दुबई की जेल में भेजने की धमकी भी दे रहे हैं। हापुड़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी अबरार अहमद ने बताया कि मोहल्ले के ही दो युवक बेरोजगार लोगों को विदेशों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर विदेश भेजने का काम करते हैं। अबरार के छोटे भाई शोएब भी इनकी बातों में आ गया जिसे आरोपियों ने 5 जनवरी को दुबई भेज दिया। दोनों आरोपियों में से एक दुबई गया जिसके बाद उसने शोएब को वहां बुलाया। वहां किसी तरह युवक के कागजातों को जब्त कर लिया और अब 25 लाख रुपए की रंगदारी मांग रहे हैं। 14 जनवरी को शोएब ने अपने बड़े भाई अबरार अहमद को मामले से अवगत कराया जिसने सहायता की गुहार लगाई है। अबरार का कहना है कि आरोपी उसके छोटे भाई को फर्जी मुकदमे में फंसा कर दुबई की जेल में भेजने की धमकी तक दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483






























