हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की गुरुवार आज मेरठ में बोर्ड बैठक होगी जिसमें मास्टर प्लान में कुछ संशोधन के साथ नए पुराने लगभग 208 प्रस्ताव पर चर्चा होगी। दरअसल लखनऊ में हुई बैठक में मास्टर प्लान को लेकर कुछ संशोधन मांगे गए थे जिस पर चर्चा कर कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।
इसके साथ ही बोर्ड बैठक में आनंद विहार में ऑडिटोरियम बनाए जाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। आनंद विहार में लगभग तीन से चार करोड़ रुपए की लागत से 1.72 हेक्टेयर भूमि में ऑडिटोरियम का निर्माण होगा जिसमें करीब 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। बता दें कि मेरठ में यह बोर्ड बैठक मंडलायुक्त की अध्यक्षता में होगी।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर






























