गंगा सभा आरती समिति श्री राम अक्षत कलश की निकालेगी शोभायात्रा
– शोभा यात्रा में बैंड बाजा समेत श्री राम का डोला होगा मुख्य आकर्षण का केंद्र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बृजघाट तीर्थ नगरी बृजघाट में अयोध्या से आए अक्षत कलश की 21जनवरी रविवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी गंगा सभा आरती समिति के महामंत्री विष्णु दत्त नागर ने जानकारी में बताया कि शोभायात्रा के प्रति क्षेत्र के लोगों में उत्साह एवं उमंग है शोभायात्रा आरती स्थल स्थित राम मंदिर से पूजा अर्चना के बाद शुरू होकर मुख्य मार्ग से होते हुए बृजघाट के प्रत्येक मोहल्ले से होते हुए अंत में आरती स्थल स्थित राम मंदिर पर श्री राम महाआरती एवं प्रसादी का वितरण होंगा साधु संतों का हिंदू संगठनों समेत सभी को शोभा यात्रा का निमंत्रण दिया गया है इस यात्रा के माध्यम से आरती स्थल पर होने वाले 22 तारीख के कार्यक्रम के प्रति लोगो को जागरूक किया जाएगा और साथ ही उन्हें आमंत्रित किया जाएगा इस यात्रा के माध्यम से आरती स्थल पर होने वाले 22 तारीख के कार्यक्रम के प्रति लोगो को जागरूक किया जाएगा और साथ ही उन्हें आमंत्रित किया जाएगा
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























