अवैध रूप से बनें शिवा टूरिस्ट ढाबे पर पहले क्यों नहीं हुई कार्रवाई?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में नए बाईपास पर शिवा मामा टूरिस्ट ढाबा है जिसे हाल ही में एचपीडीए ने सील कर दिया था। एनएचएआई के अधिकारी भी अवैध रूप से बने शिवा मामा यादव को नोटिस दे चुके हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह होटल कई महीनों से अवैध रूप से संचालित है लेकिन अधिकारियों ने इस पर हाथ नहीं डाला। हाथ डालने से कतरने वाले अधिकारियों पर भी गाज गिरने की संभावना है। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के वीसी डॉ नितिन गौड़ ने अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ा रुक अपनाया हुआ है। इसी क्रम में उन्होंने हाल ही में शिवा मामा यादव ढाबे को सील करने के आदेश दिए थे जिससे होटल संचालक में अफरा-तफरी का माहौल है।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065






























