आखिर कौन है पकड़ा गया केसिनों का संचालक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मिनाक्षी रोड पर स्थित मुजफ्फरपुरा में पुलिस द्वारा पकड़े गए सुख-सुविधाओं से लैस एक केसिनों का संचालक कौन है, हापुड़ की जनता जानने को उत्सुक है।
पुलिस के अनुसार मौहल्ला मुजफ्फरपुरा के कुंज गलियों में भगवत प्रसाद का बेटा राजेंद्र उर्फ राय रहता है और मकान में छोटे-छोटे कमरे है। इन्हीं कमरों में वह जुए का ठिकाना व आनलाइन जुआ संचालित कर रहा था। इस ठिकाने पर लाभ कमाने के चक्कर में बड़ी तादाद में युवा पीढ़ी पैसा गंवा चुकी है। ठिकाने का संचालक 10 रुपए के बदले जीतने पर 90 रुपए देता था। संचालक जुआ खेलने वाले को एक-दो बार तो जीता देता था और फिर वह ऐसा दांव चलता कि जीत उसके लिए मुश्किल हो जाती थी। नुकसान पूरा करने के चक्कर में खिलाड़ी बार-बार दांव लगाता था, परंतु वह जीत नहीं पाता था।
ऐसे आया जुए के धंधे में- जुए के अड्डा का संचालक पहली बार जुए के आरोप में वर्ष-2016 में पकड़ा गया था और उसके बाद गत वर्ष-2023 में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत पकड़ा गया। वैसे तो वर्ष-2019 में भी धारा 307 आदि के आरोपी में जेल जा चुका है।
कई बार पकड़े जाने के बाद उसने जुए को अपना मुख्य व्यवसाय बना डाला और नई तकनीक अपना कर घर को ही केसिनों बना डाला। बताते है कि राजेंद्र उर्फ राय लोगों को ठिकाने पर आने के लिए यह कर आमंत्रित करता था कि आप बैखौंफ होकर आए और बाजी जीत कर जाएं। पुलिस का कोई डर नहीं है।
प्रोपर्टी में निवेश-बताते है कि राजेंद्र उर्फ राय ने जुए की अंधाधुंध कमाई का प्रोपर्टी में भारी निवेश किया है जिसे पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जब्त करेगी।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






























