सेवा भारती हापुड़ जनपद की नई कार्यकारिणी घोषित
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): सेवा भारती उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय मंत्री डाo आनन्द पाल (गाजियाबाद) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सेवा भारती हापुड जनपद की नयी ईकाई गठित की है और हापुड के न्यू शिवपुरी संघ कार्यालय पर इसकी घोषणा की गई। हापुड के नरेश मिश्रा (मिश्रा डेयरी) जिलाध्यक्ष,एस एस वी इन्टर कालेज के सेवानिवृत्त वाणिज्य प्रवक्ता सुरेश चन्द जैन जिला कोषाध्यक्ष, ओमप्रकाश प्रजापति जिला मंत्री, संघ के पूर्व जिला संघचालक नानक चन्द, तारा सिंह ,घनश्याम कश्यप संरक्षक तथा महेंद्र कुमार व शशी गोयल जिला उपाध्यक्ष, सुधीर गोयल(पिलखुवा),सत्येंद्र गौड एडवोकेट, दिनेश कुमार, रवींद्र कुमार, अरुण शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाये गए। प्रान्तीय मंत्री डाo आनन्द पाल ने कहा कि सेवा भारती संघ का सेवा कार्यो के लिए समर्पित संगठन है,जो शिक्षा, संस्कार, सिलाई केंद्र चलाकर समाज मे अच्छे संस्कार, देशभक्ति,स्वावलंबन के भाव जागृत कर रही है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606






























