हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़ रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। हापुड़ के साथ-साथ जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प किया जाना है। गढ़ रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुआ है जिसके चलते जीर्णोद्धार के प्रथम चरण में प्लेटफार्म निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है जिसके बाद स्टेशन भवन निर्माण कार्य शुरू होगा।
जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां से विभिन्न क्षेत्रों के लिए ट्रेनों का आवागमन होता है। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए स्टेशन जीर्णोद्धार योजना के प्रथम चरण में प्लेटफार्म निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। इसके तहत प्लेटफार्म को एक फीट ऊंचा बनाया जाएगा। यात्रियों के आवागमन के लिए फुटओवर ब्रिज की सुविधा भी मिलेगी। स्टेशन मास्टर सत्येंद्र सिंह का कहना है कि सभी कार्य गुणवत्ता पूर्ण और तेजी से कराए जा रहे हैं।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर






























