हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय सैनी जागरुकता संघ की ओर से रविवार को सैनी समाज की बैठक हुई जिसमें सत्ता भागीदारी और राजनीतिक पहचान बढ़ाने पर मंथन किया गया। इसमें संघ के संरक्षक पवन सैनी ने कहा कि भाजपा संठगन ने सैनी समाज को नजरअंदाज किया है। समाज को संगठन और सत्ता में उचित स्थान नहीं मिला है। इस दौरान समाज के लोगो ने पश्चिमी उ0प्र0 में लोकसभा की चार सीटों पर टिकट दिलाने की मांग उठाई। दिल्ली रोड स्थित होटल में यह बैठक हुई जिसमें हापुड़,मेरठ, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, बिनौर, मुज्जफ्फरनगर, सहारनपुर, नौएडा आदि जनपदों से सैनी समाज के प्रतिनिधि और अन्य लोग पहुंचे।
सागर मुरलीवाल ने कहा कि सैनी, मौर्य,कुशवाहा, शाक्य समाज ने भाजपा को पूरा समर्थन दिया है। इसके बावजूद समाज की अनदेखी हुई। भाजपा ने कैशव प्रसाद मोर्य के नाम पर अति पिछड़ी जातियों का वोट लिया, लेकिन उन्हें सीएम की कुर्सी से दूर कर दिया। संघ के जिलाध्यक्ष भरत सैनी ने कहा कि एमएलसी और आयोग में खाली पदों पर भी समाज को प्रनिधित्व दिया जाए।
डा0 सुनीता सैनी मेरठ ने कहा कि पूरा ओबीसी समाज डिप्टी सीएम कैशवप्रसाद मोर्य के साथ है।
त्रिलोक चन्द सैनी सिकंद्रबाद ने कहा कि हाल ही में भाजपा ने सभी जिलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जिसमें सैनी समाज की उपस्थिति नगण्य है।
बैठक में बोले राष्ट्रीय सैनी जागरुकता संघ के संरक्षक : सभी दलों को सौपे जाएंगे ज्ञापन
पवन सैनी ने कहा कि जो पार्टी समाज के लोगो को टिकट देगी, उसे ही समर्थन दिया जायेगा। किसी भी कीमत पर अनदेखी सहन नही की जायेगी। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ ही प्रदेश और जिले के अध्यक्षों को ज्ञापन भी सौपें जाएगें। उन्होने कहा कि राजनीति क्षेत्र में काम करे रहे समाज के लोगो को आगे बढ़ाने के लिए संघ सभी सियासी दलों के हाईकमान को ज्ञापन देकर चेताने का काम किया जाएगा। समाज के कम से कम दो लोगो को मेरठ नगर निगम में मनोनीत पार्षद एवं हापुड़ से मनोनित सभासद नियुक्त करने की मांग भी की गई। इसके साथ ही शीघ्र ही डिप्टी सीएम कैशव प्रसाद मौर्य के सामने समाज की समस्यांए उठाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में डा0 तुषार सैनी, राजेश सैनी मोदीनगर, वीरसिंह सैनी, संजीव सैनी, सुनील सैनी, संजय सैनी, सागर सैनी, शिवकुमार सैनी हापुड, दिशांक सैनी, महेश सैनी, पीतांबर सैनी, जयप्रकाश सैनी सिकन्द्रबाद, कुलदीप सैनी, आकाश सैनी, नरेश सैनी, सचिन सैनी, पवन सैनी आदि लोग उपस्थित रहे।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314


























