हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अपराध नियंत्रण, कानून और शांति सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की। वहीं एक कार की खिड़की पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी जिसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। सड़कों पर नियम विरुद्ध दौड़ने वाले वाहनों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। निरीक्षक पटनीश कुमार का कहना है कि नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में पुलिस लगातार क्षेत्र में अभियान चला रही है और नियमों का मजाक बनाने वालों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस ने इस दौरान बाबूगढ़ के विभिन्न क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065






























